मुंबई में ट्रांसजेंडर मृत मिला

Ads

मुंबई में ट्रांसजेंडर मृत मिला

  •  
  • Publish Date - February 24, 2021 / 02:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

मुंबई, 24 फरवरी (भाषा) मुंबई के कांदिवली में बुधवार दोपहर एक ट्रांसजेंडर मृत मिला।

पुलिस ने बताया कि 38 वर्षीय सुरेश मस्तुड सूर्य सोने की कई चेन पहना करता थे। ऐसा लगता है कि हत्या की वजह लूटपाट हो सकती है।

एक अधिकारी ने बताया कि वह प्रेम नगर इलाके में मृत मिला। उसके शव पर कई घाव हैं जो धारदार हथियार से किये गए हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन 11) विशाल ठाकुर ने कहा कि बांगुर थाने के अधिकारियों ने मौके की सीसीटीवी फुटेज निकाल ली है तथा आगे की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जुर्म में इस्तेमाल किया गया हथियार मौका-ए-वारदात से बरामद कर लिया गया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

भाषा

नोमान अनूप

अनूप

शीर्ष 5 समाचार