पत्नी को पकोड़े में पारा मिलाकर पिलाने की कोशिश !

पत्नी को पकोड़े में पारा मिलाकर पिलाने की कोशिश !

पत्नी को पकोड़े में पारा मिलाकर पिलाने की कोशिश !
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: July 2, 2017 9:46 am IST

 

ग्वालियर पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने बेसन के घोल में पारा मिला दिया। पकोड़ी तलकर पत्नी एक दो ही कहा पाई तो उसे पति की हरकत का पता चल गया। जिसकी पत्नी थाने जा कर अपनी आप बीती सुनाई। जिस पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल बावन पाएगा निवासी माया राठौर का पति भगवान सिंह से पुराना विवाद चला आ रहा है। तीन साल तक पत्नी अपने मायके रही लेकिन दो माह पहले आपसी सहमती होने पर माया अपने पति के घर रहने आ गई। लेकिन शनिवार श्याम को माया ने पकोड़ी खाने के लिए बेसन का घोल बना रही थी कि तभी भगवान सिंह ने दही लेने के बहाने उसे घर से बाहर भेज दिया। मौका पाकर पति ने बेसन में पारा मिला दिया। दही लेन के बाद माया ने पकौड़ी बनाई। भगवान सिंह को खाने को दी तो उसने खाने से इंकार कर दिया। लेकिन माया ने एक दो पकोड़ी खा ली। जब माया ने बेसन के घोल में पारा नजर आया तो समझ गई की यंहा पति की हरकत है और वह जनकगंज थाने पति की शिकायत करने पहुच गई। जिस पर पुलिस ने पति के के खिलाफ मामला दर्ज कर माया को अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया और पति को गिरफ्तार कर लिया।

 


लेखक के बारे में