टीएस सिंहदेव ने किसानों के अनुदान घोटाले पर खोली सरकार की पोल

टीएस सिंहदेव ने किसानों के अनुदान घोटाले पर खोली सरकार की पोल

टीएस सिंहदेव ने किसानों के अनुदान घोटाले पर खोली  सरकार की पोल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: March 7, 2018 11:47 am IST

  छत्तीसगढ़ सरकार के शायद अच्छे दिन आने से पहले विपक्ष उनकी इतनी पोल खोल चुकि होगी मानों विपक्ष ठान कर ही बैठ गयी है न जियेंगे न जीने देंगे। आज नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने पुरे दस्तावेज के साथ इस बात को उजागर किया है कि छत्तीसगढ़ के  दो जिलों में करीब 1000 से ज्यादा किसानों को सिर्फ कागजों पर ही अनुदान मिला है।

 हैरानी की बात ये है कि इस बात का खुलासा  सरकार की तरफ से कराये गये भौतिक सत्यापन में ही हुआ है। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने   चीफ सिकरेट्री को पत्र भेजकर जांच किसानों के अनुदान मांगों पर हुए घोटाले को जाँच करने की मांग की है। 

इसके साथ ही सिंहदेव ने उन  दस्तावेज  को भी प्रस्तुत किया है जो सरकार की तरफ से प्रस्तुत किये गए थे।  सिंहदेव ने जिस घोटाले का खुलासा किया है, वो इसलिए भी काफी गंभीर है क्योंकि ये किसानों और उनकी योजनाओं से जुड़ा है.जिन जिलों में गोलमाल की बात सामने आई है उनमे बिलासपुर और कांकेर प्रमुख है। 

 

सिंहदेव ने लिखा है कि भौतिक सत्यापन के दौरान ये तथ्य सामने आये हैं कि दोनों जिलों में लाभान्वित किसानों की कुल संख्या 3239 थी, जिनमें सिर्फ 2152 किसानों को योजना का लाभ मिला ही नहीं। उनके अनुदान की राशि निकाल कर हड़प ली गयी..जो करीब 50 करोड़ से ज्यादा की है । सिंहदेव ने आशंका जतायी है कि बिलासपुर और कांकेर के अलावे पूरे प्रदेश में इसी तरह का गोलमाल किया गया है.. योजना की राशि का जमकर बंदरबांट किया गया है। सिंहदेव ने इस मामले में कई सौ करोड़ के घोटाले की आशंका जतायी है ।

WEB TEAM IBC24

 

 


लेखक के बारे में