भूपेश का ट्वीट-गुम है विकास की चिड़िया मिले तो CM हाउस भेजें,रमन ने दी बस्तर-दंतेवाड़ा घूमने की नसीहत
भूपेश का ट्वीट-गुम है विकास की चिड़िया मिले तो CM हाउस भेजें,रमन ने दी बस्तर-दंतेवाड़ा घूमने की नसीहत
पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने एक बार फिर ट्वीट कर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर हमला बोला है। ट्वीट में भूपेश ने लिखा विकास की चिड़िया हुई गुमशुदा। भूपेश ने लिखा कि यह चिड़िया पिछले 15 वर्षों से राज्य से गायब है। अगर किसी को इस चिड़िया की जानकारी मिले तो मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर के पते पर भेजें।
देखें –
## गुमशुदा की तलाश ##
‘मित्रों’ एक आवश्यक सूचना…
छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले 15 वर्षों से ‘विकास की चिड़िया’ गायब है. अगर आप में से किसी को भी इसके बारे में कोई भी जानकारी हो तो नीचे दिए गए पते पर अवश्य सूचित करें. मेरे एक ‘अभिन्न मित्र’ को इसकी सख्त आवश्यकता है.
धन्यवाद. pic.twitter.com/ndCUSGXgRB
— Bhupesh Baghel (@Bhupesh_Baghel) April 18, 2018
जब बात सोशल मीडिया की हो तो सीएम भी कैसे पीछे रह सकते थे उन्होंने भूपेश के इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि रायपुर में बैठकर विकास नहीं दिखेगा। कांग्रेसी एक बार बस्तर-दंतेवाड़ा घूमकर आए विकास नजर आ जाएगा।
यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ भाजपा ने तैयार की मंत्री-विधायकों की रेटिंग, इसी आधार पर तय होंगी टिकट
रमन सिंह ने भूपेश के पोस्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि रायपुर में बैठकर विकास नहीं दिखेगा। कांग्रेसी एक बार बस्तर-दंतेवाड़ा घूमकर आए विकास नजर आ जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने एक सभा में कहा था कि कांग्रेसियों को विकास नाम की चिड़िया क्या होती है वह नहीं मालूम और न ही उन लोगों को नजर आती।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


