जेसीबी की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

जेसीबी की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

जेसीबी की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: March 22, 2021 5:44 am IST

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 22 मार्च (भाषा) गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर इलाके में एक जेसीबी (भार वाहन) की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि धर्मागतपुर के पापेराह गांव के निवासी प्रदीप चौहान (17), प्रभु चौहान (16) तथा दिलीप चौहान एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रविवार को खरीदारी करने दुल्लहपुर बाजार जा रहे थे। वह बिथरिया मोड़ से जैसे ही आगे निकले, वहां से गुजर रही जेसीबी की चपेट में आ गये।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में प्रदीप और प्रमोद की मौत हो गयी। घायल दिलीप का इलाज चल रहा है।

पुलिस उपाधीक्षक महमूद अली ने बताया कि जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में