मुंबई में अस्पताल में लगी आग, कोविड-19 के दो मरीजों की मौत

मुंबई में अस्पताल में लगी आग, कोविड-19 के दो मरीजों की मौत

मुंबई में अस्पताल में लगी आग, कोविड-19 के दो मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: March 26, 2021 3:01 am IST

मुंबई, 26 मार्च (भाषा) मुंबई के एक अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि 70 अन्य मरीजों को बचा लिया गया।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल सनराइज अस्पताल में आधी रात को आग लग गई।

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच यह घटना हुई है। बृहस्पतिवार को शहर में संक्रमण के 5,504 नए मामले सामने आए जो इस महामारी की शुरुआत के बाद एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं।

भाषा गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में