बलात्कार और चाकूबाजी की सजा काट रहे दो कैदी जेल से फरार, प्रहरी निलंबित

बलात्कार और चाकूबाजी की सजा काट रहे दो कैदी जेल से फरार, प्रहरी निलंबित

बलात्कार और चाकूबाजी की सजा काट रहे दो कैदी जेल से फरार, प्रहरी निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: April 13, 2019 11:12 am IST

धार। मध्यप्रदेश के धार जिला जेल से आज दो कैदियों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें चाकूबाजी और बलात्कार के दो आरोपी जेल की 20 फीट ऊंची दीवार कूदकर भागने में कामयाब हो गए। बताया जा रहा है की 25 B आर्म्स एक्ट का मुल्जिम अनु पिता ठाकुर निवासी धार और बलात्कार की सजा काट रहा आरोपी नरसिंह पिता कालू सिंह डावर निवासी गंधवानी जिला धार ने आज सुबह लगभग 10:30 बजे कंबल आपस में बांधकर लोहे की छड़ के सहारे फंदा बनाकर दीवार पर लटकाया और दीवार फांदने में सफल हो गए।
ये भी पढ़ें –चुनाव ड्यूटी में जा रहे जवानों से भरी वाहन हाइवा से टकराई, एक 

जैसे ही इस बात की भनक जेल सुरक्षा प्रहरियों  को लगी उन्होंने तत्काल जेल अधीक्षक को सूचना दी और अपने स्टाफ को कैदियों को ढूंढने में लगा दिया साथ ही पुलिस में भी सूचना दी गई। धार कोतवाली पुलिस ने भी जेल के आसपास घेराबंदी कर फरार कैदियों की तलाश शुरू कर दी। लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद जेल प्रहरी और पुलिसकर्मियों द्वारा जिला जेल से लगभग 2 किलोमीटर दूर नए आरटीओ कार्यालय के पीछे कैदियों को धर दबोचा। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जेल अधीक्षक ने कैदियों की फरारी के दौरान ड्यूटी दे रहे दो जेल प्रहरीयों सीताराम पटेल और मुकेश सोलंकी को निलंबित किया है साथ ही फरार कैदियों के संबंध में थाना कोतवाली में प्रकरण भी दर्ज करवाया गया है।


लेखक के बारे में