रायपुर की उज्जवला लाभार्थी महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी में पीएम से की मन की बात, मोदी ने मांगा आशीर्वाद
रायपुर की उज्जवला लाभार्थी महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी में पीएम से की मन की बात, मोदी ने मांगा आशीर्वाद
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं से रूबरू हुए। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की तीन महिलाओं से भी उन्होंने मन की बात की। मोदी ने इस दौरान उज्जवला योजना के फायदे और बेटियों की पढ़ाई लिखाई के बारे में उनसे चर्चा की।
पीएम मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए देश भर के अलग-अलग राज्यों की उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं से चर्चा की। रायपुर के कलेक्ट्रेट में पीएम से रायपुर की मीना निम्बलकर, ऊर्मिला सिन्हा और विमला टंडन ने पीएम से खुलकर बातचीत की। पीएम ने उनसे पूछा कि उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने से ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार ने उनका खर्चा बढ़ा दिया है। मीना ने छत्तीसगढ़ी में उन्हें बताया कि गैस कनेक्शन मिलने से उनको धुंए से राहत मिल गई है और समय की भी बचत हो रही है। उन्होंने पीएम को भरोसा दिलाया कि ऐसा झूठा प्रचार किया जा रहा है कि गैस कनेक्शन मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें : इस बड़ी कंपनी की सीईओ बनना चाहती हैं हिलेरी क्लिंटन
पीएम ने बेटियों की पढ़ाई लिखाई के बारे में महिलाओं से बात की। पहले चूल्हा चौका का सारा काम बेटियों के जिम्मे होता था, क्योंकि माताएं काम करने चली जाती थीं। ऐसे में गैस कनेक्शन मिलने से बेटियों को पढ़ाई लिखाई के लिए समय मिल रहा है। मीना ने बताया कि गैस कनेक्शन मिलने से बेटियों को स्कूल जाने के लिए समय मिल रहा है और वे लोग भी बेटियों को पढ़ने के लिए भेज रहे हैं। पीएम ने महिलाओं से कहा कि सरकार ने उनकी सुविधाओं का ध्यान रखा है और चाहते हैं कि बेटियों को अच्छे पढ़ाई लिखाया जा सके, ताकि वे भी अपने पैरों पर खड़ा हो सके। पीएम ने आखिर में सभी से आशीर्वाद मांगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


