Congress Training Camp: कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की होगी स्पेशल ट्रेनिंग, हर संभाग में लगेगा कैंप, जानें कब से होगी इसकी शुरुआत
Congress Training Camp: कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की होगी स्पेशल ट्रेनिंग, हर संभाग में लगेगा कैंप, जानें कब से होगी इसकी शुरुआत
Congress Training Camp | Photo Credit: IBC24
- देश में पहली बार ट्रेनिंग
- बस्तर से शुरुआत, 30 अगस्त से 1 सितंबर तक
- रायपुर संभाग में आयोजन 20 से 22 सितंबर तक
रायपुर: Congress Training Camp छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपने ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग कराने जा रही है। बताया जा रहा है कि देश में पहली बार कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों के लिए ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग कैंप में AICC के ट्रेनर और प्रदेश के वरिष्ठ नेता ब्लॉक अध्यक्षों को अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण देंगे।
हर संभाग में तीन दिन का होगा ट्रेनिंग कैम्प
Congress Training Camp बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से हर संभाग में तीन दिन का ट्रेनिंग कैंप लगेगा। सबसे पहले बस्तर से इसकी शुरुआत की जाएगी। यहां 30 अगस्त से 1 सितंबर तक जगदलपुर में ट्रेनिंग होगी। जिसके बाद रायपुर संभाग का ट्रेनिंग कैंप 20 सितंबर से 22 सितंबर तक अभनपुर में होगा।
इन कैंपों में पार्टी के वरिष्ठ नेता और AICC के ट्रेनर ब्लॉक अध्यक्षों से संवाद करेंगे और उन्हें संगठन से जुड़े अलग-अलग विषयों पर ट्रेनिंग देंगे। कांग्रेस का मानना है कि ब्लॉक स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, उसका सीधा फायदा पार्टी को जमीनी स्तर पर मिलेगा। आने वाले दिनों में दूसरे संभागों में भी इसी तरह ट्रेनिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: उधर ‘पट्टे’ की तैयारी.. इधर बयान-तंज जारी! छत्तीसगढ़ में शहरी गरीबों को मिलेंगे पट्टे, क्या वास्तविक पात्रों को मिल पाएगा इसका लाभ?
- Vande Bharat IBC24 News: मनुस्मृति पर मची देश में जमकर सियासत.. राहुल गांधी के दावे पर CM योगी का तीखा पलटवार, कर दी इस बात की मांग
- शह मात The Big Debate: जन्माष्टमी उत्सव का ऐलान.. क्यों मचा सियासी घमासान? स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी, क्या विरोध के बाद अब बदलेगा फैसला?

Facebook


