Rinku Singh in Ayodhya: रिंकू सिंह ने अयोध्या में टेका माथा, राम मंदिर की खूबसूरती देख हुए भावुक, बोले- बहुत सुंदर बना है मंदिर

Rinku Singh in Ayodhya: रिंकू सिंह ने अयोध्या में टेका माथा, राम मंदिर की खूबसूरती देख हुए भावुक, बोले- बहुत सुंदर बना है मंदिर

Rinku Singh in Ayodhya: रिंकू सिंह ने अयोध्या में टेका माथा, राम मंदिर की खूबसूरती देख हुए भावुक, बोले- बहुत सुंदर बना है मंदिर

Rinku Singh in Ayodhya | Photo Credit: IBC24

Modified Date: August 25, 2026 / 08:59 am IST
Published Date: August 25, 2026 8:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • रिंकू सिंह ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया
  • हनुमानगढ़ी में माथा टेका
  • बजरंगबली के भक्त होने की बात कही

अयोध्या: Rinku Singh in Ayodhya उत्तर प्रदेश टी-20 लीग (Uttar Pradesh T20 League) के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बैटर सोमवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने राम लला के दर्शन किए। जिसके बाद वे हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दरबार में माथा टेका। रिंकू सिंह ने मणिराम दास छावनी पहुंचकर संतों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। रामलला के दर्शन के बाद रिंकू सिंह राम मंदिर परिसर का भ्रमण करते भी नजर आए। इस दौरान उन्होंने मंदिर की भव्यता और वास्तुकला को देखकर खुशी जताई।

सुबह पहुंचे थे अयोध्या

Rinku Singh in Ayodhya जानकारी के अनुसार, रिंकू सिंह सोमवार सुबह 11:20 बजे अयोध्या पहुंचे। रामनगरी में रिंकू सिंह करीब दो घंटे तक रहे। जिसके बाद वो उत्तर प्रदेश की राजधानीन लखनऊ के लिए रवाना हो गए। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद सोमवार शाम रिंकू सिंह का लीग के मैच में गोरखपुर लायंस के खिलाफ बल्ला खूब गरजा। उन्होंने महज 7 गेंदों पर 414.29 के स्ट्राइक रेट से 29 रन कूटे।

मंदिर को बताया बहुत सुंदर

दर्शन के बाद रिंकू सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि राममंदिर में दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। उन्होंने खुद को बजरंगबली का भक्त बताते हुए कहा कि उनके चरणों में शीश नवाकर काफी अच्छा लगा। उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर काफी सुंदर बना है। पहली बार अयोध्या आने की अनुभूति को अलग बताया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।