तालाब की शादी के गवाह बने लोग, रस्म-अदायगी के साथ संपन्न हुई शादी

तालाब की शादी के गवाह बने लोग, रस्म-अदायगी के साथ संपन्न हुई शादी

तालाब की शादी के गवाह बने लोग, रस्म-अदायगी के साथ संपन्न हुई शादी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: June 30, 2018 6:53 am IST

तखतपुर। आपने अब तक अपने रिश्तेदार, दोस्तों और जान-पहचान के लोगों की शादियां अटेंड की होंगी लेकिन आज हम आपको लिए चलते हैं एक ऐसी शादी में, जिसके बारे में इससे पहले आपने शायद ही सुना हो जी हां, छत्तीसगढ़ के तखतपुर इलाके के मोछ गांव में एक तालाब की शादी हुई। जिसमें पूरा गांव बाराती बना। 

ये भी पढ़ें- ईएसआईसी का ब्रांच मैनेजर घूस लेते गिरफ्तार, पीएफ निकालने मांगी थी रिश्वत

नाचने में मस्त ये वो लोग हैं, जो शादी की खुशियों से सराबोर हैं। जी हां, जश्ने-शादी की ये तस्वीरें छत्तीसगढ़ के तखतपुर इलाके के मोछ गांव की है और जिसकी शादी हो रही है, वो गांव का एक तालाब है। जी हां, बिलकुल ठीक सुना आपने। यहां शादी तालाब की ही हो रही है। गर्मी में पूरी तरह सूख चुके इस तालाब के बीचो बीच टेंट-पर्दे लगाए गए हैं और साउंड सिस्टम के साथ लोगों के खाने-पीने का भी इंतजाम है। गठबंधन के साथ जोड़ों में आए ये लोग तालाब की शादी की रस्म अदायगी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अलग-अलग हादसों में 6 की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

विवाह के बिना जिंदगी अधूरी मानी गई है। चाहे वो तालाब ही क्यों न हो। बहुत कम लोगों को ये पुरानी परंपरा मालूम नहीं है कि जब तक पूरी रस्मों के साथ तालाब, कुएं या पोखर की शादी नहीं कराई जाती, किसी भी तरह की पूजा के लिए उस कुंवारे तालाब के पानी का इस्तेमाल नहीं किया जाता। तालाब की शादी का प्रमाण होता है, सरई लकड़ी का वो खंभा जो तालाब के बीचोबीच लगाया जाता है। 

ये भी पढ़ें-मंदसौर में मासूम से हुआ था गैंगरेप, एक और आरोपी गिरफ्तार

रिश्तों और परंपराओं के टूटने के दौर में नदी, कुएं और तालाब को लेकर लोगों की आस्था और उसके लिए ऐसे आयोजन बताते हैं कि संस्कृति की हमारी जड़ें वाकई कितनी गहरी हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में