मुक्तिधाम में हैप्पी बर्थडे की गूंज, केक काटकर मनाया जन्मदिन.. देखें वीडियो
मुक्तिधाम में हैप्पी बर्थडे की गूंज, केक काटकर मनाया जन्मदिन.. देखें वीडियो
छतरपुर। अमूमन मुक्तिधाम का नाम लेने पर ही जहन में मातम और जलती चिताओं का दृश्य सामने आ जाता है। पर क्या आपने कभी ऐसा सोचा होगा कि कोई शख्स यहां बैठकर अपना जन्मदिन मनाएगा। छतरपुर में ऐसा वाकया सामने आया है। जहां एक शख्स ने मुक्तिधाम में अपना जन्मदिन मनाया।
पढ़ें-हाथों में मेहंदी, सोलह श्रृंगार कर शादी के मंडप पर बैठी दुल्हन को छ…
अक्सर लोग अपना जन्मदिन किसी शानदार होटल, या किसी ऐसी खूबसूरत जगह मनाना चाहते हैं जिससे उनका बर्थडे यादगार हो। लेकिन इसके विपरीत एक शख्स ने मुक्तिधाम में अपना जन्मदिन मनाया। शमशान में हैप्पी बर्थेडे की गूंज के साथ केक काटा गया और खुशिया मनाई गई। स्थानीय बीजेपी पार्षद ने अपना जन्मदिन मुक्तिधाम में मनाया। अपने सहपाठियों के साथ उन्होंने केक काटा और लोगों को खिलाया।
देखें वीडियो-
फिरंगी पछाड़ मंदिर के पास स्थित जनकल्याण मुक्तिधाम में श्रम दान के लिए 25 लोगों की एक समिति है, बीजेपी पार्षद डालडे मातेले उसी के सदस्य हैं। उन्होंने मुक्तिधाम के बीचों बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया, समिति के सदस्य का कहना है कि पार्षद के माता पिता का यहीं अंतिम संस्कार हुआ है, उनकी आस्था है कि वो दोनों यहीं उनके पास है इसीलिए उन्होंने अपने मित्रों के साथ मुक्ति धाम में जन्मदिन मना लिया।

Facebook


