उप्र : सात वर्षीय बच्ची से बलात्कार का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
उप्र : सात वर्षीय बच्ची से बलात्कार का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
मऊ (उप्र), सात दिसंबर (भाषा) मऊ जिले के मधुबन में रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपनी दो दोस्तों के साथ रविवार दोपहर को गांव के सिवान की तरफ गई हुई थी और इसी दौरान ढिलई फिरोजपुर निवासी आरोपी युवक बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर पास के ही ट्यूबलेव पर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि बच्ची की चीख सुनकर दोनों दोस्त ट्यूबवेल की तरफ पहुंचीं तो वह लहुलुहान स्थिति में पड़ी थी।
पुलिस के मुताबिक, दोनों दोस्त पीड़िता को लेकर घर पहुंचीं तथा परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने रामपुर थाने में संबंधित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक ओबैस (35) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
भाषा सं जफर नेत्रपाल शफीक

Facebook


