उप्र सरकार देगी सीआरपीएफ के शहीद अधिकारी के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि

उप्र सरकार देगी सीआरपीएफ के शहीद अधिकारी के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि

उप्र सरकार देगी सीआरपीएफ के शहीद अधिकारी के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: December 14, 2020 3:50 pm IST

मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश), 14 दिसंबर (भाषा) उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शहीद हुए सीआरपीएफ के एक अधिकारी के परिवार को को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और उनके किसी निकट परिजन को सरकारी नौकरी देने की सोमवार को घोषणा की।

किस्ताराम थाना क्षेत्र में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी को सुरक्षाकर्मियों द्वारा निष्क्रिय करने के दौरान सीआरपीएफ की कोबरा इकाई के 208वें बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार रविवार को गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुजफ्फरनगर जिले के निवासी कुमार की सोमवार को मौत हो गई।

आदित्यनाथ ने संवेदना जताते हुए जिले में सीआरपीएफ अधिकारी के नाम पर एक सड़क का नामकरण करने की भी घोषणा की।

कमांडो बटालियन फॉर ए रिसॉल्यूट एक्शन (कोबरा), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की जंगल में मुकाबला करने वाली इकाई है।

भाषा नीरज नीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में