उप्र : आरोपी के रिश्तेदारों के दबाव के कारण बलात्कार पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

उप्र : आरोपी के रिश्तेदारों के दबाव के कारण बलात्कार पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

उप्र : आरोपी के रिश्तेदारों के दबाव के कारण बलात्कार पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: November 17, 2020 11:13 am IST

बुलंदशहर (उप्र), 17 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बलात्कार पीड़िता ने आरोपी के रिश्तेदारों से समझौते को लेकर लगातार पड़ रहे दबाव के कारण मंगलवार को कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि दबाव में आकर पीड़िता ने खुद को आग लगा ली । फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला द्वारा 15 अगस्त को दी गई शिकायत के अनुसार, उसके गांव में आम के बगीचे की रखवाली का काम करने आए एक व्यक्ति ने उससे बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था और वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी का एक रिश्तेदार और उसके दोस्त इस मामले में समझौता करने के लिए पीड़िता पर दबाव डाल रहे थे। सोमवार को उन्होंने फिर से उसपर दबाव बनाया, जिसके कारण उसने आत्महत्या की कोशिश की।

भाषा अर्पणा उमा

उमा


लेखक के बारे में