उत्तर प्रदेश : ट्रक-मोटरसाइकिल में भिड़ंत, दो लोगों की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश : ट्रक-मोटरसाइकिल में भिड़ंत, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 20, 2021 / 12:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश), 20 जून (भाषा) जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार को एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा कामतागंज बाजार के पास हुआ। दोनों मृतकों की पहचान दिनेश दुबे (45) और धीरज (17) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा