उत्तर प्रदेश : खेत में काम कर रही महिला का दो लोगों ने यौन उत्पीड़न किया

उत्तर प्रदेश : खेत में काम कर रही महिला का दो लोगों ने यौन उत्पीड़न किया

उत्तर प्रदेश : खेत में काम कर रही महिला का दो लोगों ने यौन उत्पीड़न किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: April 12, 2021 7:35 am IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 12 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में फसल काट रही 22 वर्षीय महिला का दो लोगों ने कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को जानसठ पुलिस थाना अंतर्गत एक गांव में हुई।

पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि महिला अपनी बहन के साथ खेत में गयी थी तभी दो लोगों ने उसे खींचकर पास के गन्ने के खेत में ले जाने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की बहन मदद के लिए चिल्लायी जिसके बाद कुछ ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि एक आरोपी फरार है।

थाना प्रभारी डी के त्यागी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा सुरभि मानसी

मानसी


लेखक के बारे में