valentines day/ image source: IBC24
नई दिल्ली: आज वैलेंटाइंस डे मनाया जा रहा है। कपल्स के लिए ये दिन काफी खास होता है। वहीं दूसरी ओर धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने इस दिन को लेकर आपत्ति जताई है। और खुलसकर, वैलेंटाइंस डे का विरोध कर रहे हैं। कई हिस्सों में धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने खुले तौर पर चेतावनी जारी की है कि प्यार के नाम पर सार्वजनिक अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पुलिस और स्वयंसेवी संगठन सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क हैं और विभिन्न स्थानों पर विशेष तैनाती की गई है।
भोपाल में इस्लामिक धर्म के मुहम्मद सईद नूरी ने स्पष्ट किया कि “इस्लाम में वैलेंटाइन डे का कोई स्थान नहीं है। यह नाजायज और हराम है।” उन्होंने देशभर के सभी इमामों से अनुरोध किया है कि वे शुक्रवार की नमाज के दौरान मस्जिदों में यह ऐलान करें कि मुसलमान वैलेंटाइन डे न मनाएं। उनके अनुसार यह कदम धार्मिक भावना और समाजिक मर्यादा बनाए रखने के लिए जरूरी है।
Muhammad Saeed Noori : “Valentine’s Day has no scope in Islam. It is illegitimate and haram”
“We have also requested imams across the country who lead the Friday prayers to announce in mosques that Muslims should not observe Valentine’s Day” – HE SAID 😳 pic.twitter.com/avdTQAeaSl
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) February 13, 2026
वहीं, हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने भी वैलेंटाइन डे पर सख्त चेतावनी दी है। इन संगठनों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर जोड़ों द्वारा अश्लील हरकतें नहीं बर्दाश्त की जाएंगी। राष्ट्रीय बजरंग दल ने भोपाल और आसपास के प्रमुख पार्कों, व्यस्त सड़कों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में एक दर्जन टीमों को तैनात किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई जोड़ा अश्लील हरकत करता पाया गया, तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनके सिर मुंडवाकर सड़कों पर जुलूस निकाला जाएगा।
वहीं, छत्तीसगढ़ के भिलाई में भी पुलिस ने वैलेंटाइन डे को लेकर विशेष सुरक्षा योजना बनाई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहर के संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर 1 ASP, 5 CSP और 30 थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों और रक्षा टीमों को भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की हुड़दंग या दादागिरी पर तुरंत नकेल कसी जा सके।