Raipur School Students Fight: गर्लफ्रेंड ने..! महज इस बात को लेकर जानवरों की तरह भिड़े स्कूली छात्र, थाने से चंद मीटर की दूरी पर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Ads

Raipur School Fight: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आई है। दरअसल, यहां पर स्कूली छात्रों के बीच गुटीय संघर्ष देखने को मिली।

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 09:20 AM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 09:29 AM IST

raipur/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में स्कूली छात्रों की मारपीट
  • मालवीय रोड पर हुआ गुटीय संघर्ष
  • गर्लफ्रेंड को छेड़ने को लेकर विवाद

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आई है। दरअसल, यहां पर स्कूली छात्रों के बीच गुटीय संघर्ष देखने को मिली। यही नहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है। गुटीय संघर्ष का कारण जानकर आप दंग रह जाएंगे। चलिए बताते हैं पूरा मामला क्या है।

Raipur News: स्कूली छात्रों में गुटीय संघर्ष

दरअसल, रायपुर के कोतवाली इलाके में स्कूली छात्रों के बीच गुटीय संघर्ष की घटना सामने आई। घटना मालवीय रोड पर थाने से सिर्फ कुछ मीटर की दूरी पर हुई, जिसकी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत एक छात्र की गर्लफ्रेंड को छेड़ने के आरोप से हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्ष के छात्र आपस में भिड़ गए और बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। घटना के समय सड़क पर काफी भीड़ जुट गई थी और राहगीरों ने तुरंत वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कई छात्र एक-दूसरे पर पथराव और मारपीट कर रहे हैं।

थाने से कुछ ही दूर का मामला

मामले की सूचना मिलने के बाद तुरंत कोतवाली थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह गुटीय संघर्ष व्यक्तिगत विवाद का परिणाम था, जिसमें गर्लफ्रेंड को छेड़ने का मुद्दा प्रमुख था। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के छात्रों से पूछताछ की जा रही है।

गौर करने वाली बात यह भी है कि, ममला कोतवाली थाने से कुछ ही दूर का है। ऐसे में छात्रों के बेखौफ रवैये की भी सवाल उठती है। फिलहाल इस मामले में अपडेट आ सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

विवाद किस वजह से शुरू हुआ?

गर्लफ्रेंड को छेड़ने के आरोप के कारण।

घटना कहां हुई थी?

कोतवाली इलाके की मालवीय रोड पर।

क्या वीडियो वायरल हुआ?

हाँ, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर आया।