Valentine Day Protest: अश्लील हरकत करते पाया कपल गया तो…वैलेंटाइन डे का जमकर विरोध, कहीं अधिकारियों की लगी ड्यूटी, तो मौलाना मोहम्मद सईद नूरी ने कह दी ये बड़ी बात

Ads

Valentine Day Protest: आज वैलेंटाइन्स डे मनाया जा रहा है। कपल्स के लिए ये दिन काफी खास होता है। वहीं दूसरी ओर धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने इस दिन को लेकर आपत्ति जताई है।

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 08:30 AM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 09:36 AM IST

valentines day/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • भोपाल और भिलाई में विरोध जारी
  • राष्ट्रीय बजरंग दल ने चेतावनी दी
  • सार्वजनिक अश्लीलता बर्दाश्त नहीं होगी

नई दिल्ली: आज वैलेंटाइंस डे मनाया जा रहा है। कपल्स के लिए ये दिन काफी खास होता है। वहीं दूसरी ओर धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने इस दिन को लेकर आपत्ति जताई है। और खुलसकर, वैलेंटाइंस डे का विरोध कर रहे हैं। कई हिस्सों में धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने खुले तौर पर चेतावनी जारी की है कि प्यार के नाम पर सार्वजनिक अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पुलिस और स्वयंसेवी संगठन सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क हैं और विभिन्न स्थानों पर विशेष तैनाती की गई है।

Valentine Day Controversy India: इस्लामिक धर्म के विद्वान ने जताया विरोध

भोपाल में इस्लामिक धर्म के मुहम्मद सईद नूरी ने स्पष्ट किया कि “इस्लाम में वैलेंटाइन डे का कोई स्थान नहीं है। यह नाजायज और हराम है।” उन्होंने देशभर के सभी इमामों से अनुरोध किया है कि वे शुक्रवार की नमाज के दौरान मस्जिदों में यह ऐलान करें कि मुसलमान वैलेंटाइन डे न मनाएं। उनके अनुसार यह कदम धार्मिक भावना और समाजिक मर्यादा बनाए रखने के लिए जरूरी है।

Valentine Day Ban News: हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने भी दी चेतावनी

वहीं, हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने भी वैलेंटाइन डे पर सख्त चेतावनी दी है। इन संगठनों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर जोड़ों द्वारा अश्लील हरकतें नहीं बर्दाश्त की जाएंगी। राष्ट्रीय बजरंग दल ने भोपाल और आसपास के प्रमुख पार्कों, व्यस्त सड़कों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में एक दर्जन टीमों को तैनात किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई जोड़ा अश्लील हरकत करता पाया गया, तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनके सिर मुंडवाकर सड़कों पर जुलूस निकाला जाएगा।

Hindu Muslim Valentine Day Issue: वैलेंटाइन डे पर पुलिस की रहेगी खास नजर

वहीं, छत्तीसगढ़ के भिलाई में भी पुलिस ने वैलेंटाइन डे को लेकर विशेष सुरक्षा योजना बनाई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहर के संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर 1 ASP, 5 CSP और 30 थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों और रक्षा टीमों को भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की हुड़दंग या दादागिरी पर तुरंत नकेल कसी जा सके।

इन्हें भी पढ़ें :-

वैलेंटाइन डे पर विरोध क्यों है?

धार्मिक और सामाजिक संगठनों का कहना है कि यह नाजायज और अनुचित है।

कौन-कौन संगठन विरोध कर रहे हैं?

हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल सहित कई स्थानीय संगठन।

विरोध के दौरान पुलिस कैसे तैनात है?

सभी संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती।