वेलेंटाइन डे के दिन प्रेमी ने खाया प्रेमिका के घर के सामने जहर, इलाज के दौरान युवक की मौत
वेलेंटाइन डे के दिन प्रेमी ने खाया प्रेमिका के घर के सामने जहर, इलाज के दौरान युवक की मौत
गुना।प्यार का इजहार करने के लिए वेलेंटाइन डे को सबसे बेहतर दिन मानते हैं, यही वह दिन है जब प्रेमी जोड़े एक दूसरे के सामने अपने प्यार का इजहार करते हैं और दिल में दबे राज खुलकर अपने प्रेमी साथी को बता देते हैं। लेकिन 14 फरवरी के दिन आखिर ऐसा क्या हुआ की एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जिंदगी को कह दिया अलविदा।
ये भी पढ़ें –टेंडर घोटाला, पीएचई के पूर्व पदस्थ ईई को 4 साल की जेल और एक लाख जुर्माना, ठेकेदार को भी सजा
दरअसल गुना के समीर कुरैशी नाम के युवक ने लड़की के घर के वाहर अचानक जहर खा लिया, हंड्रेड डायल की मदद से युवक को गुना अस्पताल लाया गया जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। लेकिन जब परिजनों ने कहानी बताई तो मामले का खुलासा हुआ, मृतक लड़के का लड़की के साथ करीब डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था, और लड़का लड़की से प्यार करता था, और अक्सर दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होती रहती थी। आज जब लड़का उसके घर पहुंचा तो कुछ देर बाद ही लड़के ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जहां एक तरफ आज के दिन इजहार करने के बाद कुछ मामले हंसी खुशी में बदल जाते हैं वहीं इस मामले में ऐसा क्या हुआ की लड़के ने अपनी जिंदगी को ही अलविदा कह दिया। हालांकि पुलिस अभी मामले की तफ्तीश में जुटी है और पुलिस का कहना है कि अभी सभी के बयान होना बाकी है। युवक ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया है यह तो मामले की छानबीन के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया गया है।

Facebook


