वसई विरार नगरनिगम का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
वसई विरार नगरनिगम का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
पालघर, 30 जनवरी (भाषा) वसई विरार नगर निगम में काम करने वाले एक क्लर्क को कथित तौर पर रिश्वत मांगने और रिश्वत लेने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ठाणे इकाई ने गिरफ्तार किया है।
एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एसीबी के निरीक्षक संतोष शेवाले ने बताया कि नंदकुमार कोली (43) ने एक व्यक्ति से सात कमरों के कर निर्धारण में प्रत्येक कक्ष के लिए पांच हजार रुपए की मांग की।
उन्होंने कहा,‘‘ कमरों का मालिक एसीबी के पास पहुंचा। हमने योजना बनाई और शुक्रवार को कोली को 15,000 रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
भाषा शोभना मनीषा
मनीषा

Facebook


