गांव की वादियों ने फिर से रमन सिंह को बना दिया बच्चा

गांव की वादियों ने फिर से रमन सिंह को बना दिया बच्चा

गांव  की वादियों ने फिर से रमन सिंह को बना दिया बच्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: March 19, 2018 10:17 am IST

रायपुर, कहा जाता है इंसान का दाना पानी जहां लिखा होता है वो उस जगह पहुंच ही जाता है। अब लोक सुराज अभियान के बहाने ही सही  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज महासमुंद जिले के  ग्राम टुरीझर पहुंचे।उस जगह पहुंचने के बाद सी एम साहब को अचानक गांव  की वादियों ने अपनी ओर खींचना शुरू किया।खेतों की मेड़ से चौपाल की ओर जाते हुए उन्हें अचानक प्यास लगने लगी  फिर क्या था उन्होंने अपने कुर्ते के बांहो को ऊपर किये और सिंचाई नलकूप से निकलते पानी से अपनी प्यास बुझाई। 

 

इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया इस बीच उन्होंने कहा सिर्फ इतना कहा कि इस नलकूप का पानी तो शहरों में बिकने वाले बोतल बंद पानी से भी काफी स्वादिष्ट है। मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान मुख्य सचिव श्री अजय सिंह भी वहां मौजूद थे।

 

 

वेब टीम IBC24  

 


लेखक के बारे में