विरार अस्पताल आग : प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा

विरार अस्पताल आग : प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा

विरार अस्पताल आग : प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: April 23, 2021 6:39 am IST

मुंबई, 23 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पालघर जिले के विरार में अस्पताल में लगी आग में जान गंवाने वाले 13 कोविड-19 मरीजों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की शुक्रवार को घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि हादसे में बुरी तरह घायल होने वाले लोगों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

विरार के चार मंजिला विजय वल्लभ अस्पताल के दूसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू में शुक्रवार तड़के आग लगने से कोरोना के 13 मरीजों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में पांच महिलाएं और आठ पुरुष थे।

एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त अस्पताल में 90 मरीज भर्ती थे जिनमें से 18 आईसीयू में थे।

एक एसी में विस्फोट होने के बाद यह आग लगी थी।

भाषा

नेहा शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में