छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ 81 लाख से ज्यादा मतदाता, दावा-आपत्ति 21 अगस्त तक
छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ 81 लाख से ज्यादा मतदाता, दावा-आपत्ति 21 अगस्त तक
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पूर्व मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है। इसके लिए 21 अगस्त तक दावा आपत्ति किए जा सकेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदाता सूची पुनरीक्षण, EVM, VVPET को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज की तारीख में छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ 81 लाख से अधिक मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार सभी मतदान केंद्रों पर VVPAT का इस्तेमाल किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राज्य में पुरुष मतदाताओं की संख्या 91,46,099 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 90,32,505 है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बाताया कि सर्विस वोटर का भी अंतिम प्रकाशन किया गया है। इसके मुताबिक छत्तीसगढ़ में सर्विस वोटर की संख्या 11,980 है।
यह भी पढ़ें : लालू के बेटे तेजप्रताप नजर आए ‘शिव’ के वेश में, शंख भी बजाया, देखिए वीडियो
सुब्रत साहू ने बताया कि विधानसभा चुनाव में VVPAT मशीन का प्रयोग होगा, सभी मतदान केंद्रों पर VVPAT मशीन लगाई जाएगी। बता दें कि जिन मतदाताओं का नाम सूची में आने से छूट गया है वे वे 21 अगस्त तक दावा-आपत्ति कर अपना नाम जुड़वा सकते है। दावा आपत्ति का निराकरण 20 सितम्बर तक कर दिया जाएगा। 27 सितम्बर 2018 को फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
बता दें कि राज्य में इस वर्ष के आखिर में चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियां पूरी कर रहा है। वहीं राजनीतिक दल भी अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। राज्य की सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष कांग्रेस के साथ जोगी कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की सूची तैयार करने में लगे हुए हैं। घोषणापत्र को भी लेकर बैठकों का दौर जारी है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


