बीजेपी की पदयात्रा के समापन में चले लात-घूंसे, युवक के धक्के से गिरे पाटन के पूर्व विधायक
बीजेपी की पदयात्रा के समापन में चले लात-घूंसे, युवक के धक्के से गिरे पाटन के पूर्व विधायक
दुर्ग। भाजपा के जनसंपर्क पदयात्रा के समापन कार्यक्रम में पाटन में जमकर बवाल हुआ। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत एक युवक ने पूर्व विधायक कैलाश चंद्र शर्मा की कुर्सी पर लात मार दी जिससे वे गिर गए। इसके बाद वहां गाली गलौच और मारपीट की नौबत आ गई। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने नशे में धुत युवक की बेदम पिटाई कर दी। बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ आखिर में पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
बीजेपी की पदयात्रा के समापन में चले लात-घूसे, युवक के धक्के से गिरे पाटन के पूर्व विधायक@BJP4CGState @INCChhattisgarh News – https://t.co/wmXrpPA8sD pic.twitter.com/B37mjBWCDW
— IBC24 (@IBC24News) April 11, 2018
इस दौरान विधानसभा क्षेत्र पाटन के बाजार चौक में हुए समापन कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी और पार्टी के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, अहिवारा विधायक सावलाराम डाहरे, पूर्व विधायक विजय बघेल,कैलाश चन्द्र शर्मा, दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष उषा टावरी, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, पूर्व पाटन मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा सहित अन्य नेता मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री हेमचंद यादव का दिल्ली के एम्स में निधन
मंच में छत्तीसगढ़ी लोक कला का आयोजन भी किया जा रहा था। जिसके कारण सभी अतिथियों को मंच के सामने ही कुर्सी पर बिठाया गया। मंच के सामने कुर्सी पर बैठते वक्त पाटन विधानसभा के पूर्व कैलाश चन्द्र शर्मा की कुर्सी पीछे से पार्टी के ही एक कार्यकर्ता ने खीच ली जिससे पूर्व विधायक जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद वहां मौजूद दूसरे कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। कार्यक्रम के बीच में हुई मारपीट की वजह से बार-बार विवाद रोकने का अनाउंसमेंट किया जाता रहा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


