भूमि स्वामी बटाईदार कानून को मंजूरी, अब मालिक खुद कर सकेंगे जमीन का डायवर्सन
भूमि स्वामी बटाईदार कानून को मंजूरी, अब मालिक खुद कर सकेंगे जमीन का डायवर्सन
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार 23 जून से 6 जुलाई तक प्रदेश में विकास पर्व मनाएगी। इसके तहत हर गांव से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह निर्णय मंगलवार शाम शिवराज कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। कैबिनेट ने नीति आयोग में शिवराज सिंह को मिली जिम्मेदारी पर उन्हें बधाई भी दी।
बैठक के बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी मोहन खेड़ा में पीएम सिंचाई परियोजना का उद्धघाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि विकास पर्व के हर दिन का कार्यक्रम तय हो चुका है।
यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस करवा रही धर्म के आधार पर सर्वे!
शिवराज कैबिनेट ने भू राजस्व संहिता में बदलाव को मंजूरी दे दी है। इससे नामांकन सीमांकन की प्रक्रिया का सरलीकरण होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र ने भूमि स्वामी बटाईदार कानून को केंद्र ने मंजूरी दे दी है। इसका प्रस्ताव राज्य शासन ने केंद्र को भेजा था। अब व्यक्ति निर्धारित चालान भरकर डायवर्जन की प्रक्रियाओं को पूरा कर खुद डायवर्जन कर सकेगा। डायवर्जन के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन कर मिली रसीद ही प्रमाण होगी। पटवारी हलकों की तरह शहर में सेक्टर और ब्लॉक की व्यवस्था भी होगी। सरकार पुश्तैनी जमीन पर भूमि स्वामी का हक देगी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


