बीजेपी नेता और सीएमओ के बीच झड़प, नेताजी ने दी ट्रांसफर कराने की धमकी ..देखें वीडियो

बीजेपी नेता और सीएमओ के बीच झड़प, नेताजी ने दी ट्रांसफर कराने की धमकी ..देखें वीडियो

बीजेपी नेता और सीएमओ के बीच झड़प, नेताजी ने दी ट्रांसफर कराने की धमकी ..देखें वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: July 21, 2018 6:51 am IST

विदिशा। विदिशा की तहसील लटेरी के नगर पंचायत के CMO और बीजेपी नेता जगदीश पराशर के बीच जमकर झड़प हो गई। झड़प का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेता जगदीश पराशर सीएमओ भुल्ला सिंह चौहान के कक्ष में जाकर। किसी बात को लेकर जमकर नोंक-झोक और समझाइश देते नजर आ रहे हैं।

देखें वीडियो-

पढ़ें- निजी स्कूल की गाड़ी का रेडिएटर फटा, हादसे में कई छात्र झुलसे

भाजपा नेता जगदीश पराशर जो पूर्व सांसद और पूर्व विधायक प्रतिनिधि के साथ वर्तमान में जिला दीनदयाल अंत्योदय समिति के सदस्य भी हैं। दरअसल वे सीएमओ से शहर में फैली फल-सब्जी विक्रेताओं के द्वारा फैली गंदगी सड़कों के गड्ढों को दुरूस्त कराने की शिकायत को लेकर पहुंचे थे। लेकिन बात ही बात में नेताजी के सूर और तेवर बदल गए और सीएमओ को भलाबुरा कहकर ट्रांसफर कराने तक की धमकी दे डाली। 

पढ़ें- खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल

नेता की धमकी सुनते ही सीएमओ भुल्ला सिंह दोनों के बीच जमकर तूतू-मेंमे हुई। अमूमन सत्ताधारी दल के नेता अपना काम करवाने में शासकीय कर्मचारियों तथा अधिकारियों से भिड़ने में पीछे नहीं रहते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में गंजबासौदा में सामने आया था। जिसमें जनपद अध्यक्ष पति और सीईओ के बीच गालीगलौज तक हुई थी। जिसकी शिकायत विदिशा आकर खुद सीईओ ने कलेक्टर से की थी और उनका ट्रांसफर भी गंजबासौदा से हुआ था।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में