कर्मचारियों को रमन की सौगात, मिलेगा सातवें वेतनमान का एरियर्स, देखिए वीडियो
कर्मचारियों को रमन की सौगात, मिलेगा सातवें वेतनमान का एरियर्स, देखिए वीडियो
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने छत्तीगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर्स देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल का एरियर्स 6 किश्तों में दिया जाएगा और यह वर्ष 2018-2019 में दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ये घोषणा आज यहां मोबाइल तिहार के आयोजन के दौरान दी। उन्होंने कहा कि राज्य के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाकर 1 जुलाई 2017 से नगद भुगतान किया गया। जनवरी 2016 से जून 2017 तक बकाया एरियर्स की राशि जो 33 सौ करोड़ रुपए की राशि होती है, इसे आने वाले समय में इसकी मंजूरी देकर 6 किश्तों में भुगतान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली किश्त का भुगतान वर्ष 2018-2019 में किया जाएगा।
देखिए वीडियो
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


