2 फीट पानी भरी सड़क, साथ में तैर रहा सांप,जान जोखिम में लेकर पार कर रहे ग्रामीण,देखिए वीडियो
2 फीट पानी भरी सड़क, साथ में तैर रहा सांप,जान जोखिम में लेकर पार कर रहे ग्रामीण,देखिए वीडियो
कांकेर। 2 फीट भरे पानी के बीच ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर सड़क पार कर रहे हैं, और साथ में तैर रहा है सांप। ये नजारा है कांकेर जिले जिले के चारामा के कंडेल गांव का। यहां महानदी के उफान पर होने के बावजूद रोजमर्रा के कार्य के लिए ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डाल कर रास्ता पार करने को मजबूर है।
पानी मे तैरता सांप और 2 फीट पानी में जान जोखिम मैं डाल कर नदी पार करने का ये मंजर दिल दहला देने वाला है। इसके बाद भी प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा यहां नही पहुचा है। लोग मजबूर है, क्योंकि इनका गांव और खेत दोनों ही महानदी का जल स्तर बढ़ने से टापू में तब्दील हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा पर हाईकोर्ट ने जारी की नोटिस, 4 सप्ताह में मांगा जवाब
ये नज़ारा किसी अंदरूनी इलाके के गांव का नहीं बल्कि नेशनल हाईवे पर 30 चारामा के कंडेल गांव का है। ये गांव चारामा से महज 1 किमी की दूरी पर है। लगातार बारिश के बाद इस गांव को जोड़ने वाली सड़क और खेतों में महानदी का पानी सड़क से 2 फीट ऊपर चल रहा है।
लोग रोजमर्रा के कामों के लिए रिस्क लेकर रास्ता पार कर रहे है। पानी और सांप के बीच महिला–बच्चे, बूढ़े–नौजवान पैदल और बाइक पर रिस्क लेकर रास्ता तय कर रहे है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


