प्रजा का हाल जानने शाही ठाठ के साथ निकले श्रीसिद्धनाथ महादेव, देखिए वीडियो
प्रजा का हाल जानने शाही ठाठ के साथ निकले श्रीसिद्धनाथ महादेव, देखिए वीडियो
खरगोन। शहर के अधिष्ठाता भगवान श्रीसिद्धनाथ महादेव मंगलवार को शाही ठाठ-बाट के साथ शहर भ्रमण कर शिवडोले के रूप में प्रजा का हाल-चाल जानने निकले। इस दौरान भगवान श्रीसिद्धनाथ महादेव को ढोल-ताशों और नगाड़ों की सलामी दी गई। मप्र के सबसे बडे निकलने वाले इस शिवडोले में जिले सहित प्रदेश भर के करीब तीन लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।
खरगोन में प्रतिवर्ष श्रावण माह के बाद आने वाली दूज तिथि को निकलने शिवजी की शाही बारात को लेकर पूरे खरगोन के लोगों का उत्साह चरम पर है। शिवडोले को लेकर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं सुरक्षा के तौर पर चप्पे-चप्पे पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
यह भी पढ़ें : अब सहायक शिक्षक फेडरेशन ने खोला मोर्चा, 4 सूत्री मांगों के साथ किया धरना-प्रदर्शन, जानिए पूरी बात
भगवान श्रीसिद्धनाथ महादेव की शाही सवारी मंदिर से जैसे ही प्रारंभ हुई। तभी ढोल-ताशों के साथ हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगी। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीसिद्धनाथ महादेव के दर्शन के लिए आतुर दिखाई दिए। श्रद्धालुओं द्वारा शाही पालकी के दर्शन कर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
वहीं शिवजी की बारात में लाखों लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। मंदिर से प्रारंभ हुई शिवजी की शाही पालकी सुसज्जित झांकी में पहुंची, जहां मप्र के कृषि राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार और मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों द्वारा महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात् शिवडोला करीब पांच किलोमीटर भ्रमण कर देर रात को वापस सिद्धनाथ महादेव मंदिर में पहुंचेगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


