शिवराज का नया वीडियो वायरल, बाहुबली बने शिवराज तो भल्लालदेव के रुप में दिखे सिंधिया

शिवराज का नया वीडियो वायरल, बाहुबली बने शिवराज तो भल्लालदेव के रुप में दिखे सिंधिया

शिवराज का नया वीडियो वायरल, बाहुबली बने शिवराज तो भल्लालदेव के रुप में दिखे सिंधिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: August 30, 2018 8:12 am IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले वीडियो पॉलिटिक्स देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नया वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें सीएम को बाहुबली के रूप में दिखाया गया है। वीडियो में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी दिखाया गया हैं।

पढ़ें- डॉक्टर और नर्स भी डेंगू की चपेट में, एएसपी विजय पांडेय को भी डेंगू, 33 मरीजों की हो चुकी है मौत

वायरल हो रहे इस वीडियों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि जनता ही सब कुछ तय करती है। वीडियो में आपको शिवराज हूबहू बाहुबली के किरदार में नजर आ रहे हैं। वीडियो को पूरे मध्यप्रदेश की सियासत में रंग दिया गया है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को फिल्म के किरदार बना दिए गए हैं। राज्य की सियासत पर बनी डायलॉग को नेताओं की आवाज में सुनकर आप लोटपोट हो जाएंगे..

देखें वीडियो-

शिवराज शिवलिंग उठाने के साथ ही मैदान में दुश्मनों को पटखनी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया को भल्लावदेव के रूप में दिखाया गया हैं। हालांकि वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस बीजेपी की ओर से प्रतिक्रियाएं आना शुरु हो गई है। वीडियों पर सिंधिया का कहना है कि जनता ही सब कुछ तय करती है। वहीं बीजेपी ने पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि इस तरह के वीडियो बनाने वालों को नहीं रोका जा सकता।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में