भगवान भरोसे मरीजों की जान, स्वीपर चढ़ाते हैं सलाइन और लगाते हैं इंजेक्शन
भगवान भरोसे मरीजों की जान, स्वीपर चढ़ाते हैं सलाइन और लगाते हैं इंजेक्शन
झाबुआ। पेटलावाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों की जान भगवान भरोसे है। सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को स्वीपर ग्लूकोज की बॉटल और इंजेक्शन लगा रहे हैं। जबकि मरीज के परिजन अस्पताल में साफ-सफाई का काम कर रहे हैं।
देखें वीडियो-
पढ़ें- मासूम से फिर ज्यादती, स्कूल वैन के क्लीनर ने किया दुष्कर्म
अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों ने इस पुरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देख सकते हैं। स्वीपर भर्ती मरीजों को ग्लूकोज की बॉटल लगाने के बाद इंजेक्शन लगा रही है। इनकी जरा सी चूक मरीजों की जान पर भारी पड़ सकता है। बहरहाल सरकारी अस्पताल में इस तरह का ये पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर मरीजों की जान खतरे में पड़ी तो इसकी जवाबदारी कौन लेगा बावजूद इसके सरकारी अस्पताल में ये खेल बदस्तूर जारी है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


