कांग्रेस को बड़ा झटका, रामदयाल उईके भाजपा में शामिल
कांग्रेस को बड़ा झटका, रामदयाल उईके भाजपा में शामिल
रायपुर। राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पाली के तानाखार से कांग्रेस विधायक रामदयाल उईके कांग्रेस को झटका देकर बीजेपी का दामन थाम लिए हैं। उईके अमित शाह के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अमित शाह के दौरे का आज आखिरी दिन हैं। उईके को अमित शाह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
देखें वीडियो-
पढ़ें- सरोज पांडेय ने कांग्रेस को बताया असुर,कहा- गंदी सीडी का खेल खेलने वालों का होगा दमन
उईके के बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजेपी में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री रमन सिंह उईके के बीजेपी में शामिल होने को उनकी घर वापसी बताया है। साथ ही कहा है कि उईके के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। बहरहाल टिकट को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है। आपको बतादें रामदयाल उईके कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे। ऐसा कयास लगाया जा रहा है,कि बीजेपी उईके को मरवाही सीट से प्रोजेक्ट करेगी। वहीं उईके के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेता उईके के इस फैसले से स्तब्ध रह गए हैं।
पढ़ें- बसपा सुप्रीमो मायावती का छत्तीसगढ़ दौरा, बिलासपुर में जोगी के साथ करेंगी सभा को संबोधित
12 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है। लिहाजा सियासी दलों में जोड़तोड़ की राजनीति जारी है। सियासी पार्टी के दिग्गज राज्य के दौरे में हैं, जो लगातार जनसभाएं कर अपने प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


