भाजपा का राहुल गांधी पर तंज, कहा- उम्मीद है आप कॉमेडी छोड़कर सवालों का जवाब जरूर देंगे

Ads

भाजपा का राहुल गांधी पर तंज, कहा- उम्मीद है आप कॉमेडी छोड़कर सवालों का जवाब जरूर देंगे

  •  
  • Publish Date - October 22, 2018 / 12:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए राजनीतिक दलों का वार-पलटवार जारी है। एक ओर जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राजधानी रायपुर में किसान हुंकार रैली में केंद्र की मोदी सरकार समेत राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार कॉमेडी छोड़कर सवालों के जवाब जरुर देंगे।

यह भी पढ़ें : राहुल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला,कहा-छत्तीसगढ़ अमीर प्रदेश,उद्योगपति यहां का पैसा छीनने में लगे 

भाजपा ने ट्वीट किया कि, ‘@RahulGandhiजी इतनी बार अपना दौरा टालने के बाद आखिर आप आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता के मन में @INCChhattisgarh के नेतृत्व को लेकर कई सवाल हैं। उम्मीद है, आप इसबार कॉमेडी छोड़कर उनके सवालों का जवाब जरूर देंगे

देखिए भाजपा का ट्वीट



 

वेब डेस्क, IBC24