जीतू पटवारी ने दी सफाई, कहा- भाजपा के लिए कहा था कि पार्टी गई तेल लेने

जीतू पटवारी ने दी सफाई, कहा- भाजपा के लिए कहा था कि पार्टी गई तेल लेने

जीतू पटवारी ने दी सफाई, कहा- भाजपा के लिए कहा था कि पार्टी गई तेल लेने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: October 23, 2018 9:56 am IST

इंदौर। जनसंपर्क के दौरान का वीडियो वायरल होने के बाद मध्यप्रदेश के राऊ से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे शब्दों का लत प्रचार किया जा रहा है। मेरी विधानसभा मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार में अपनी घोर विरोधी पार्टी भाजपा के लोगों को भी अपने परिवार का सदस्य मानता हूं।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि मैं नियमित रूप से अपने क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क करता हूं। जनसंपर्क के दौरान मैं भाजपा के कार्यकर्ता के घर भी गया, तब मैने भाजपा के लिए कहा कि पार्टी गई तेल लेने, आप तो मुझे देखिए पार्टी को नहीं। बता दें कि कांग्रेस से विधायक जीतू पटवारी का एक वीडियो बड़ी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है

यह भी पढ़ें : कंप्यूटर बाबा के मन की बात-शिवराज ने नर्मदा के लिए कुछ नहीं किया,धर्मविरोधी सरकार नहीं रहने देंगे 

वायरल वीडियो में जनसंपर्क करते दिख रहे पटवारी ने मुलाकात के दौरान बुजुर्ग दम्पति से कह दिया कि ‘आप मेरा ध्यान रखना, आपको मेरी इज्जत रखनी है पार्टी जाए तेल लेने। गौरतलब है कि वीडियो खुद जीतू पटवारी ने ही फेसबुक पर पोस्ट किया था। लेकिन वीडियो के आखिर में की गई बात पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया और अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करवा रहा है।

देखिए कांग्रेस विधायक ने सफाई में क्या कहा

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में