खुदकुशी से पहले छात्र का वीडियो वायरल, नदी में कूदने से पहले मोबाइल पर की थी परिजनों से बात

Ads

खुदकुशी से पहले छात्र का वीडियो वायरल, नदी में कूदने से पहले मोबाइल पर की थी परिजनों से बात

  •  
  • Publish Date - October 26, 2018 / 09:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी में नदी में कूदकर खुदकुशी करने वाले 11वीं के छात्र का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विवेक नदी में छलांग लगाने से पहले मोबाइल पर अपने परिजनों से बात कर रहा है और उन्हें खुदकुशी करने की जानकारी दे रहा है।

पढ़ें- हिस्ट्रीशीटर हितेंद्र सिंह पर कलेक्टर ने लगाया एनएसए, तीन महीने तक नहीं हो सकती जमानत

इसी वीडियो में एक और आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें उसका दोस्त उसे ऐसा न करने की गुजारिश कर रहा है और समझा रहा है, लेकिन विवेक उसकी एक नहीं सुनता है और नदी में कूद जाता है। विवेक को बचाने के लिए एक शख्स कोशिश करता है लेकिन वो सफल नहीं हो पाता है।

पढ़ें- कश्मीर में मारे गए हिजबुल आतंकी का ग्वालियर कनेक्शन,सब्जार ने एमफिल के साथ की थी नेट परीक्षा पास

काफी मशक्कत के बाद विवेक का शव मिला। आपको बता दें कि 11वीं का छात्र विवेक बड़वानी का रहने वाला था और उसके पिता जेल प्रहरी हैं। वो सिलावद अपने दोस्त के यहां घूमने गया था। IBC 24 आपसे अपील करता है कि आप कभी भी इस तरह का कदम ना उठाएं।

 

वेब डेस्क, IBC24