मध्यप्रदेश में देर से आए मानसून ने बनाया दबाव, 13 जिलों में अलर्ट जारी, तीन दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून

मध्यप्रदेश में देर से आए मानसून ने बनाया दबाव, 13 जिलों में अलर्ट जारी, तीन दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून

मध्यप्रदेश में देर से आए मानसून ने बनाया दबाव, 13 जिलों में अलर्ट जारी, तीन दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: July 2, 2019 9:30 am IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने भले ही देरी से दस्तक दी है, लेकिन झमाझम बारिश की कुछ क्षेत्रों में झड़ी लगी है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक मानसूनी सिस्टम सक्रिय रहेगा।

ये भी पढ़ें –मध्यप्रदेश : डीजीपी वीके सिंह का बयान, युवाओं के कारण बढ़ रहे सड़क में मौत के ऑकड़े

आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। लो प्रेशर एरिया के और ज्यादा मजबूत होने की उम्मीद है। यह सिस्टम मजबूत होकर ओडिशा और छत्तीसगढ़ से होते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश पहुंच रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास ओडिशा समुद्र तट पर बना हुआ है।

ये भी पढ़ें –सीएम बघेल ने धमतरी सड़क हादसे को बताया दुखद, परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की

मौसम वैज्ञानिक आर. आर. त्रिपाठी ने बताय कि ओड़िशा तट पर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर हवा का चक्रवात बना हुआ है। चक्रवात दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके चलते मध्य प्रदेश के 13 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। तीन दिनों तक झमाझम बारिश हो सकती है !.

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/SgiaykdHvRg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com