Weather Update Today: मार्च के महीने से ही ‘लू’ जैसी तपन! इस वजह से बढ़ रहा प्रदेश का पारा, मौसम विभाग ने कहा-अभी तो बस शुरुआत है…

Weather Update Today: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेजी से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और दिन में तेज धूप के कारण लोगों को लू जैसी तपन महसूस होने लगी है।

Weather Update Today: मार्च के महीने से ही ‘लू’ जैसी तपन! इस वजह से बढ़ रहा प्रदेश का पारा, मौसम विभाग ने कहा-अभी तो बस शुरुआत है…

weather update/ image source: IBC24

Modified Date: March 7, 2026 / 10:16 am IST
Published Date: March 7, 2026 10:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • मार्च की शुरुआत में ही गर्मी
  • दिन में ‘लू’ जैसी तपन महसूस
  • तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी

Weather Update Today: भोपाल: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेजी से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और दिन में तेज धूप के कारण लोगों को लू जैसी तपन महसूस होने लगी है। राजधानी Bhopal में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि Gwalior में पारा 35.7 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं Indore में तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा गर्मी Narmadapuram में रही, जहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में चल रही गर्म और शुष्क हवाओं की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

MP Weather News: प्रदेश में बदला गर्मी का ट्रेंड

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मार्च के दूसरे पखवाड़े का इंतजार किए बिना ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले करीब 10 वर्षों के आंकड़ों को देखें तो आमतौर पर 15 मार्च के बाद ही तेज गर्मी पड़ती थी, लेकिन इस बार मौसम का ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। पहले सागर और ग्वालियर-चंबल संभाग में गर्मी बढ़ी और अब इंदौर व उज्जैन संभाग में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों जैसे धार, दमोह, सागर, शाजापुर, गुना, छतरपुर, रतलाम और टीकमगढ़ में भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया है। इसके अलावा रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है और कई शहरों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

Madhya Pradesh Weather Today: मौसम विभागका क्या कहना है ?

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी हो सकती है। दिन के समय धूप का तीखापन बढ़ेगा और गर्म हवाओं का असर भी महसूस होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम के इस बदलाव के कारण लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जा रही है। यदि यही स्थिति बनी रही तो मार्च के मध्य तक कई शहरों में तापमान 38 से 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। ऐसे में प्रदेश के लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत होगी, क्योंकि इस साल गर्मी सामान्य से पहले ही अपने तेवर दिखाने लगी है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।