क्या राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग कर पाएंगे नरोत्तम मिश्रा ?

क्या राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग कर पाएंगे नरोत्तम मिश्रा ?

क्या राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग कर पाएंगे नरोत्तम मिश्रा ?
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: July 3, 2017 2:18 pm IST

 

नरोत्तम मिश्रा के 2008 के विधानसभा चुनाव में पेड न्यूज मामले में चुनाव आयोग के फैसले के बाद विपक्ष विधानसभा के सत्र में उनके बहिष्कार की मांग पर अड़ा हुआ है… वहीं इस बात पर भी सस्पेंस है… कि नरोत्तम मिश्रा राष्ट्रपति चुनाव में वोड डाल पाएंगे या नहीं… इसका फैसला 13 जुलाई को हो जाएगा… जब चुनाव आयोग विधानसभा सचिवालय को वोटर लिस्ट भेजेगा।

विधानसभा सचिवालय के अनुसार मौजूदा हालात में नरोत्तम मिश्रा मतदान के लिए पात्र है… विधानसभा सचिवालय का तर्क है… कि फैसला 2008 के चुनाव से जुड़ा है… ऐसे में 2013 के निर्वाचन पर इसका असर नहीं पड़ेगा… बता दें… कि 17 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है… इसी दिन राष्टपति चुनाव के लिए वोटिंग होना है… ऐसे में कांग्रेस ने सीएम से दो टूक मांग की है… कि अगर विधानसभा चलानी है… तो नरोत्तम मिश्रा का इस्तीफा लिया जाए। 


लेखक के बारे में