बिना हस्ताक्षर EOW को शिकायत भेजी खतरे में पढ़ जाएगी पार्षदगिरि….
बिना हस्ताक्षर EOW को शिकायत भेजी खतरे में पढ़ जाएगी पार्षदगिरि....
इंदौर शहर में चांटा कांड हुए भले ही समय बीत चुका है लेकिन अभी तक भी नगर निगम के अधिकारियों और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो के नेताओं की रस्साकसी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है … अब विधानसभा दो से जुड़े एक पार्षद ने निगमायुक्त सहित अन्य आला ऑफिसर के खिलाफ ईओडब्ल्यू को की गई शिकायत और उसके बाद नगरीय प्रशासन मंत्रालय के नाम से आया एक फोन पुलिस के लिए जांच का विषय बन गया है।
दरअसल निगम के पूर्व सभापति और वार्ड क्रमांक 33 के वर्तमान पार्षद राजेन्द्र राठौर ने निगमायुक्त मनीष सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू को की थी … तीन दिन पहले राठौर के पास भोपाल स्थित नगरीय प्रशासन मंत्रालय के नाम से एक फोन आया जिसमे राठौर को चेतावनी दी गई कि बिना हस्ताक्षर ही उन्होंने शिकायत ईओडब्ल्यू को भेजी है … इस आधार पर उनके खिलाफ भी एफआईआर करवाई जा सकती है … राठौर और कथित तौर पर मंत्रालय के व्यक्ति के बीच हुई बातचीत अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

Facebook


