महिला को जिंदा जलाने का आरोप, हालत गंभीर

महिला को जिंदा जलाने का आरोप, हालत गंभीर

महिला को जिंदा जलाने का आरोप, हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: December 9, 2020 12:02 pm IST

फतेहपुर (उप्र), नौ दिसम्‍बर (भाषा) फतेहपुर जिले के हुसेनगंज इलाके में बुधवार को समझौते के लिए ससुराल आयी एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से झुलस गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया कि सहिमापुर गांव में सविता (40) नामक महिला के आग में झुलसने की सूचना मिली थी। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। पीड़िता की बेटी ने उसे जिंदा जलाये जाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि सविता (40) और उसके पति किरनपाल सिंह का काफी समय से आपसी विवाद था। इसी मामले में समझौता करने के लिए महिला आज सुबह ही अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ कानपुर से अपने ससुराल पहुंची थी।

हुसैनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला की नाबालिग बेटी ने अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों पर तेल छिड़ककर मां को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। आरोपों की भी जांच की जा रही है।

एसएचओ ने कहा कि महिला कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में