शिक्षाकर्मी पर गांव की महिला ने लगाया दैहिक शोषण का आरोप, हिरासत में आरोपी

शिक्षाकर्मी पर गांव की महिला ने लगाया दैहिक शोषण का आरोप, हिरासत में आरोपी

शिक्षाकर्मी पर गांव की महिला ने लगाया दैहिक शोषण का आरोप, हिरासत में आरोपी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: February 17, 2019 12:22 pm IST

कोरबा। करतला थाना के घिनारा गाँव के रहने वाले शिक्षाकर्मी वीरसिंह राठिया पर इलाके की ही एक महिला और उसकी कथित प्रेमिका ने उसपर शादी का झांसा देकर करीब आठ सालो तक दैहिक शोषण का आरोप लगाया है। इस शिकायत के बाद से आरोपी शिक्षक फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें –मुख्यमंत्री साइंस कॉलेज के पूर्व छात्र मिलन समारोह में हुए शामिल, कहा अब फोन टैपिंग नहीं होगा यक…

शनिवार को इसी मसले को लेकर शिक्षक के गाँव में एक पंचायती बैठक आहूत की गयी थी जिसमे आरोपी शिक्षक और पीड़िता के बीच समझौते की रूपरेखा तैयार की जा रही थी। लेकिन इस बैठक की खबर किसी ने करतला थाने के प्रभारी को दे दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के आरोपी शिक्षाकर्मी से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है।


लेखक के बारे में