महिला ने दो साल की बेटी के साथ आत्महत्या की

महिला ने दो साल की बेटी के साथ आत्महत्या की

महिला ने दो साल की बेटी के साथ आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: September 15, 2020 10:38 am IST

बांदा (उप्र), 15 सितंबर (भाषा) जिले के चिल्ला गांव में घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला ने अपनी दो साल की बेटी के साथ फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया, ‘‘चिल्ला गांव निवासी शिवदास निषाद की पत्नी रजनी (28) ने मंगलवार को अपने घर में दो साल की बेटी शालिनी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।’’ पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यी बात सामने आयी है कि महिला ने घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या की है।

पुलिस इस सिलसिले में आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

भाषा सं जफर अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में