कोरोना रिपोर्ट आने से पहले महिला की मौत, डॉक्टर से बहस के बाद परिजन स्टेचर में घर ले गए शव

कोरोना रिपोर्ट आने से पहले महिला की मौत, डॉक्टर से बहस के बाद परिजन स्टेचर में घर ले गए शव

कोरोना रिपोर्ट आने से पहले महिला की मौत, डॉक्टर से बहस के बाद परिजन स्टेचर में घर ले गए शव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: April 19, 2021 1:48 pm IST

रायपुर। कोरोना रिपोर्ट आने से पहले एक महिला की मौत हो गई है, राजधानी स्थित भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में महिला की मौत हुई है, महिला की मौत हो जाने के बाद महिला के शव को परिजन घर ले जाने पर अड़े रहे। जबकि अस्पताल प्रबंधन ने शव को घर ले जाने की अनुमति नहीं दी। जिसे लेकर परिजन और डॉक्टर के बीच काफी देर तक बहस भी हुई। और अंततः बहस के बाद परिजन शव को घर ले गए, स्टेचर पर ही वे शव लेकर निकल गए।

ये भी पढ़ेंःCM भूपेश बघेल और मंत्री सिंहदेव ने की 11 जिलों की समीक्षा, रेमडेसिविर, ICU और वेंटिलेटर बेड की उपलब्धता की ली जानकारी

बता दें कि कोरोना मरीज के शव को घर ले जाने की अनुमति नहीं है, कोरोना संदिग्ध मरीजों का शव रिपोर्ट आने तक अस्पताल के मर्च्यूरी में रखे जाते हैं, यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है तो शव को परिजनों को सौंप दिया जाता है और यदि रिपोर्ट पाजिटिव रहती है तो विभाग द्वारा ही अंतिम संस्कार किया जाता है।

ये भी पढ़ेंः दवा, फल, सब्जी को छूट…दारू पर पाबंदी, जांजगीर जिल…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com