उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: September 24, 2020 3:13 pm IST

गोरखपुर, 24 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चार बच्चों को जन्म दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य गणेश कुमार ने कहा, ‘‘तीन बच्चे स्वस्थ हैं लेकिन एक को वेंटिलेटर पर रखा गया है। बच्चों की मां स्वस्थ है।’’

देवरिया जिले के गौरी बाजार की निवासी 26 वर्षीय महिला को मंगलवार रात में अस्पताल लाया गया था जिसके बाद उनके संक्रमित होने का पता चला।

बुधवार को महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया।

प्रसव समय पूर्व हुआ है और बच्चों का वजन 980 ग्राम से 1.5 किलो के बीच है।

चारों बच्चों के नमूने कोरोना वायरस जांच के लिए भेजे गए हैं।

भाषा

मानसी उमा

उमा


लेखक के बारे में