महिला ने दिया ऑटो में बच्चे को जन्म
महिला ने दिया ऑटो में बच्चे को जन्म
रायपुर -छत्तीसगढ़ में स्वास्थ सुविधा की बदहाली का एक और नमूना सामने आया है। रविवार शाम प्रदेश के कोरिया जिले में एक गर्भवती महिला को डिलीवरी करवाने हॉस्पिटल लाया गया जहा डाक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे अस्पताल में दाखिला नहीं दिया गया। इस दौरान महिला की हालात बिगड़ती देख परिवार वालों ने जिस ऑटो में उसे लाया था उसी ऑटो को कवर करके उसकी डिलीवरी करवाई।
ये भी पढ़े – सीबीएसई पेपर रद्द मामले में अब तक तीन याचिकाएं दर्ज
यहाँ ये बात गौर करने वाली है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जो आंकड़े दिए है उसके अनुसार हर घंटे, भारत में गर्भावस्था या प्रसव से जुड़ी जटिलताओं के कारण हर एक घंटे में पांच महिलाओ की मौत होती है। इसके साथ ही यह भी जानना जरुरी है कि भारत में हर साल प्रजनन-संबंधित कारणों के कारण लगभग 45,000 महिलाओं की मृत्यु हो जाती है।
वेब टीम IBC24

Facebook


