छत्तीसगढ़ कांग्रेस की महिला सांसदों ने महिला आयोग को लिखा पत्र, प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़ने के मामले में कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की महिला सांसदों ने महिला आयोग को लिखा पत्र, प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़ने के मामले में कार्रवाई की मांग
रायपुर। हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रही प्रियंका गांधी से पुरुष पुलिसकर्मी की ओर से दुर्व्यवहार किए जाने का मामला तूल पकड़ लिया है। इस पर प्रदेश कांग्रेस की महिला सांसदों ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। सांसद छाया वर्मा, फूलोदेवी नेताम और ज्योत्सना महंत ने पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा की है।
पढ़ें- UPSC की प्रारंभिक परीक्षा आज, छत्तीसगढ़ से 13,868 छात्र होंगे शामिल.. ऐसी रहेगी व्यवस्था
बता दें यूपी के हाथरस में पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोकने की कोशिश की थी। पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा प्रियंका को रोके जाने का देशभर में विरोध हो रहा है। कांग्रेस इस घटना को लेकर काफी नाराज है।
पढ़ें- ‘डोनाल्ड ट्रंप के लिए अगले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण,..
बता दें हाथरस में 14 सितंबर को सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई पीड़ित ने दो सप्ताह के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ा था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका ने घोषणी की थी कि वे 19 वर्षीय रेप पीड़िता दलित महिला के परिवार से मिलने जाएंगे। धारा 144 और महामारी कानून के उल्लंघन के आधार पर गुरुवार को यूपी पुलिस द्वारा हिरासत में लेने सहित नाटकीय घटनाओं की एक श्रृंखला के बाद शाम 6.45 बजे हाथरस पहुंचने के बाद राहुल एक घंटे से अधिक समय तक परिवार के साथ रहे। हाई-वोल्टेज ड्रामा में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को भी रोक दिया गया था।
पढ़ें- रतन टाटा को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, IACC ने किय…
उनकी यात्रा के बाद दोनों कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों के साथ खड़ी है। प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को सांत्वना दी और कहा कि वे परिवार के साथ अन्याय के विरोध में खड़ी होंगी। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कहा कि परिवार आखिरी बार भी अपनी बेटी को नहीं देख सका। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हम इस लड़ाई को जारी रखेंगे। ”

Facebook


