दुष्कर्म के आरोपी की सजा पर महिला बाल विकास मंत्री ने कहा- हाथ-पैर काटकर लटका दो फांसी पर

दुष्कर्म के आरोपी की सजा पर महिला बाल विकास मंत्री ने कहा- हाथ-पैर काटकर लटका दो फांसी पर

दुष्कर्म के आरोपी की सजा पर महिला बाल विकास मंत्री ने कहा- हाथ-पैर काटकर लटका दो फांसी पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: June 12, 2019 7:51 am IST

भोपाल। भोपाल में 9 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या के मामले आज महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इमरती देवी ने परिजनों से मिलाकर उन्हें हरंसभव मदद का भरोसा दिलाया। परिजनों की पीड़ा सुनकर इमरती देवी भी रोने लगीं।

ये भी पढ़ें: 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर, इलाज जारी

पीड़ित परिजनों से मुलाकत के बाद इमरती देवी ने मांग की है कि इस तरह की वारदात करने वाले आरोपी को उसी बस्ती में लाकर हाथ पैर काटकर बस्ती में ही फांसी की सजा देनी चाहिए। बता दे कि राजधानी में 8 साल की मासूम बच्ची की रेप के आरोपी ने हत्या कर दी थी। फिलहाल आरोपी पलिस की गिरफ्त में है।

ये भी पढ़ें: लालटेन जुलूस निकालने पर इस मंत्री ने कहा- अपने पापों का फल भोग रही है बीजेपी

वहीं मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 7 साल की मासूम के साथ 2 दरिंदों ने मिलकर मंगलवार को दुष्कर्म किया। मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र के महरैल गांव की रहने वाली है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।


लेखक के बारे में