दूसरे राज्यों से लौटने वाले श्रमिकों को गांव के बाहर किया जाएगा क्वारंटाइन, स्वास्थ्य सचिव ने पंचायत विभाग को लिखा पत्र

दूसरे राज्यों से लौटने वाले श्रमिकों को गांव के बाहर किया जाएगा क्वारंटाइन, स्वास्थ्य सचिव ने पंचायत विभाग को लिखा पत्र

दूसरे राज्यों से लौटने वाले श्रमिकों को गांव के बाहर किया जाएगा क्वारंटाइन, स्वास्थ्य सचिव ने पंचायत विभाग को लिखा पत्र
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: May 5, 2020 3:43 pm IST

रायपुर: प्रवासी श्रमिकों की छत्तीसगढ़ वापसी की तैयारियों के बीच स्वास्थ्य विभाग भी उन्हें क्वारेंटाइन में रखने की व्यवस्था में जुट गया है। विभाग ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देशिका तैयार कर जरूरी व्यवस्था और संसाधन के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पंचायत विभाग के प्रमुख सचिव को जिला पंचायतों को निर्देशित करने कहा है।

Read More: जबलपुर में फिर मिले 2 कोरोना पॉजिटिव, 3 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज

स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को लिखे पत्र में कहा है कि प्रदेश से दूसरे राज्यों में रोजगार की तलाश में गए लोगों के वापस अपने जिलों में आने की संभावना है। ऐसे सभी व्यक्तियों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाना है। क्वारेंटाइन सेंटर ग्राम पंचायतों में गांव के बाहर बनाया जाना है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज नहीं मिला एक भी कोरोना मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में बनाए जाने वाले क्वारेंटाइन सेंटर्स में प्रवासी मजदूरों की जांच, आवास, भोजन, स्नान, शौचालय, साफ-सफाई, बेरीकेटिंग और खाना-पीना देने के लिए उपयोग किए गए डिस्पोजेबल्स के निपटान के लिए विस्तृत दिशा-निर्देशिका पंचायत विभाग को भेजा है। साथ ही क्वारेंटाइन सेंटर के संचालन और स्थानीय सर्विलांस के लिए मानव संसाधन की व्यवस्था के लिए भी कहा है।

Read More: मौसम ने ली करवट, पेंड्रा में बारिश के साथ हुई बर्फबारी, कई घरों के छप्पर और टीन में हुए छेद


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"